फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj riots caused marriage to halt for etah girl

कासगंज बवालः हिंसा ने नहीं जुड़ने दिए दिल के तार, अधूरे रह गए निकाह के अरमान

Mon, 29 Jan 2018 02:05 PM IST
चंद्रशेखर दीक्षित, अमर उजाला एटा/कासगंज
चंद्रशेखर दीक्षित, अमर उजाला एटा/कासगंज Updated Mon, 29 Jan 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
kasganj riots caused marriage to halt for etah girl
marriage
हाथों में हिना, मन में अरमान और चेहरे पर खुशी, मगर दंगे की आग ने सब कुछ खाक कर दिया। पिछले एक महीने से चल रहे निकाह के सारे इंतजाम दंगे की आग में झुलस गए। 
विज्ञापन


खुशियों से सराबोर माहौल के बीच दंगे की चिंगारी ने ऐसी आग लगाई कि सब कुछ सन्नाटे में तब्दील हो गया। दुल्हन के लिबास में सजने को बेकरार आफसा के अरमान भी चूर हो गए परिवारीजनों की चिंता भी बढ़ गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कासगंज के बिलराम गेट पर उपद्रवियों के उत्पात ने नगला सईद निवासी शमसुद्दीन अल्वी के परिवार की हवाइयां उड़ा दीं। दरअसल, शमसुद्दीन की बेटी आफसां का निकाह 27 जनवरी को बिलराम गेट निवासी युवक के साथ होना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सारी तैयारियों को रोक दिया

परिवार में शुक्रवार को तैयारियां चल रही थीं। उत्तर मध्य रेलवे के बारातघर को सजाने का काम शुरू हो गया लेकिन बवाल के कारण खटाई में पड़ गया। आलम यह रहा कि हिंसा के बाद आफसां की आंखें आसूं से भर गईं, तो मन में निकाह को लेकर सजे अरमान कुबूल नहीं हो सके। 

परिजनों ने भी हिंसा को देखते हुए सारी तैयारियों को रोक दिया। पिता शमसुद्दीन ने बताया कि हिंसा के बाद बेटी के निकाह की तैयारियों को रोक दिया है। थोड़ी दिक्कत हुई है, मगर जब शहर में अमन चैन नहीं है, तो हम कैसे अपनी खुशियां मना सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब निकाह की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। 
 
आफसां के निकाह को लेकर रिश्तेदारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो चुका था। हिंसा और दंगों के बाद रिश्तेदारों की भी चिंता बढ़ गई। रिश्तेदार दंगे को देखते हुए आफसा के घर पर ही रुकने को मजबूर हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed