{"_id":"5a6d70dd4f1c1b82268b6b69","slug":"kasganj-riot-police-keeping-vigil-by-drone-in-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज बवाल: जमीन पर फेल पुलिस को आसमान से आस, लोग बोले ऐसा तो नहीं था हमारा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज बवाल: जमीन पर फेल पुलिस को आसमान से आस, लोग बोले ऐसा तो नहीं था हमारा शहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
drone
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में चप्पे-चप्पे पर पुलिस है, फिर भी शहर जल रहा है। लोगों का कहना है कि बवाल तो शहर में पहले भी हुए लेकिन ऐसी दहशत नहीं देखी। रातभर आगजनी की सूचना पर दौड़ती दमकलों के शोर में हर आवाज गुम है।
सुबह होते ही लोग दौड़ते हैं और दिन भर का राशन जोड़कर घर बैठ जाते हैं। दो दिन से कासगंज शहर का हाल यही है। बिलराम गेट निवासी मनोज ने बताया कि शहर में पहले भी लोगों के बीच झगड़े हुए लेकिन इतनी दहशत हमने कभी नहीं देखी। कासगंज पहले ऐसा कभी नहीं रहा।
शनिवार देर शाम गंगेश्वर कालोनी में एक बंद मकान में लगी आग के बाद रातभर लोग सो भी नहीं पाए। पुलिस के वाहनों की रोशनी की चमक भी कहीं आग लगने सी महसूस होती रही।

people out in kasganj
- फोटो : amar ujala
रविवार सुबह जब लोग जरूरी सामान लेने के लिए घरों से निकले ही थे कि नदरई गेट इलाके में फिर से आगजनी ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया। बस स्टैंड के आसपास इलाके में भी कोई हलचल नहीं है।
इधर रविवार को पुलिस ने उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया। कासगंज पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ से ड्रोन आपरेट करने वाली स्पेशल टीम को जिले में तैनात किया है। अब आसमान से पूरे इलाके में निगरानी की जा रही है।
इंटरनेट सेवाएं बंद होने से पुलिस को अफवाहों पर रोकथाम लगने की उम्मीद है। प्रशासन लगातार हालात सुधरने की बात कह रहा है लेकिन हिंसा और आगजनी की वारदात जारी हैं।