फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj police team reached agra for investigating case of custodial death

हिरासत में मौत का मामला: जांच के लिए आगरा पहुंची कासगंज पुलिस की टीम, कब्जे में लिए दस्तावेज

Tue, 26 Oct 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 12:01 AM IST
सार

पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी अरुण नरवार की मौत के केस की विवेचना कासगंज के ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक को दी गई है। उनके नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम इस मामले की विवेचना करेगी।

विज्ञापन
Kasganj police team reached agra for investigating case of custodial death
दस्तावेजों का अवलोकन करती जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस हिरासत में सफाई कर्मी अरुण नरवार की मौत के मुकदमे की विवेचना करने सोमवार को कासंगज के ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह पांच सदस्यीय टीम के साथ आगरा पहुंचे। उन्होंने केस से संबंधित पत्रावली थाना पर ग्रहण कीं। इसके बाद पुल छिंगा मोदी में अरुण के परिवार से मिले। भाइयों से घटना के संबंध में प्राथमिक जानकारी ली। इसके बाद टीम चली गई। टीम मंगलवार को फिर आ सकती है।

विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा के मालखाना में 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सफाई कर्मी अरुण नरवार को पकड़ा था। पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद विभिन्न संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया था। पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया गया। थाना जगदीशपुरा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी ने क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग के प्रभारी आनंद साही, चौकी प्रभारी अवधपुरी योगेंद्र सिंह, सिपाही महेंद्र, सत्यम और रूपेश को निलंबित कर दिया था। अंतिम बार अरुण उनकी हिरासत में था। इस पर कार्रवाई की गई। हत्या के मुकदमे की विवेचना कासगंज स्थानांतरित की गई थी।
विज्ञापन

केस की पत्रावली लीं
केस की विवेचना करने विवेचक ओमप्रकाश सिंह सोमवार दोपहर को तीन बजे थाना जगदीशपुरा पहुंचे। उन्होंने केस की पत्रावली लीं। उनके साथ एसआई रामप्रकाश गौतम, हेड कांस्टेबल राजेश, सिपाही नितिन कुमार और अजीत कुमार भी रहे। ओमप्रकाश सिंह पूर्व में आगरा में ही तैनात थे। यहां के बाद टीम पुल छिंगामोदी में अरुण के परिवार से मिलने गई। मृतक के भाइयों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन



राकेश टिकैत पहुंचे आगरा: सफाई कर्मी के परिवार से मिले, कहा- पीड़ित को मिलना चाहिए 50 लाख मुआवजा
 

Kasganj police team reached agra for investigating case of custodial death
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

...और कहां बिगड़ी थी अरुण की तबीयत
पुलिस टीम ने थाने पर पुलिस कर्मियों से लेकर अरुण के घर जाकर पीड़ित परिवार से कई जानकारी ली। यह पूछा कि क्या हुआ था? अरुण को क्यों पकड़ा था? उसकी तबीयत कहां बिगड़ी थी? उसे तबीयत बिगड़ने के बाद कौन से अस्पताल लेकर गए? कौन-कौन पूछताछ कर रहा था? परिवार से पूछा कि अरुण से आखिरी बार कब मिले थे?
अवधपुरी चौकी पर नहीं लगे हैं कैमरे
परिवार के लोगों ने बताया था कि अरुण से पूछताछ अवधपुरी चौकी पर हुई थी। वहीं पर उनकी पिटाई लगाई। बाद में अरुण को पीटा गया। इस घटना के बाद से चौकी पर सन्नाटा है। चौकी पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। चौकी प्रभारी के कक्ष के अलावा एक बैरक है। चौकी के सामने ही एक घर पर कैमरा लगा है। घर पर ताला लगा है। आसपास के लोगों ने बताया कि कैमरा खराब पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed