फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Police On High Alert For Republic Day After Two Year Ago violence on Tiranga Yatra

गणतंत्र दिवस से पहले कासगंज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह सौ लोगों की पाबंदी बरकरार

Mon, 20 Jan 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kasganj Police On High Alert For Republic Day After Two Year Ago   violence on Tiranga Yatra
कासगंज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर दो वर्ष पूर्व हुई हिंसा के बाद प्रशासन इस बार भी शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरत रहा है। गणतंत्र दिवस नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। बीते दिनों सीएए और अयोध्या फैसले को लेकर शहर में पाबंद किए गए 600 से अधिक लोगों की पाबंदी गणतंत्र दिवस को लेकर भी बरकरार रहेगी। पुलिस सेक्टर और जोनल स्कीम लागू कर चप्पे-चप्पे की निगरानी बढ़ाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालने के विवाद में कासगंज के हिंसा हो गई थी। एक युवक की गोली गलने से जान चली गई और एक युवक घायल हो गया था। इसके बाद हालात काफी बिगड़ गए थे। प्रशासन ने बमुश्किल हालात पर नियंत्रण पाया था।
विज्ञापन


जनपद में ऐसे हालात फिर से न बनें, इसलिए पुलिस प्रशासन अभी से अलर्ट है। भले ही अभी तक तिरंगा यात्रा निकालने की मांग न उठी हो, लेकिन प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। स्पष्ट कर दिया है कि शहर में कहीं भी किसी तरह की तिरंगा यात्रा नहीं निकालने दी जाएगी और न ही कोई अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ परंपरागत आयोजन ही होंगे। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ऐसे लोगों को पाबंद कर रही है, जिनसे शंाति व्यवस्था भंग होने का खतरा हो सकता है। पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व अयोध्या फैसले को लेकर 600 लोगों की पाबंदी फिलहार बरकरार रहेगी। पुलिस सेक्टर और जोनल स्कीम भी लागू करेगी, जिससे चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा सके। पुलिस के सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी रखेंगे।

धारा 144 रहेगी प्रभावी 
जनपद में पिछले दिनों सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के चलीते लगाई गई धारा 144 गणतंत्र दिवस को लेकर प्रभावी रहेगी। बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे और न ही लाउस्पीकरों का इस्तेमाल हो सकेगा। धारा 144 लागू कर प्रशासन कड़ी निगरानी कर रहा है।

भरवाने होंगे मुचलके
गणतंत्र दिवस को लेकर जो लोग पहले से पाबंद हैं, उन्हें एसडीएम कोर्ट में मुचलके भरवाने होंगे। इसके अतिरिक्त कुछ नए संदिग्ध लोगों को पुलिस पाबंद करती है तो उन्हें भी एसडीएम कोर्ट से ही मुचलकों पर जमानत दी जाएगी।

की जा रही कड़ी निगरानी
कड़ी निगरानी की जा रही है। जो लोग सीएए और अयोध्या फैसले को लेकर पाबंद किए गए थे, उनकी पाबंदी बरकरार है। सभी संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात रहेगा। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी।

तिरंगा यात्रा का अनुमति नहीं
किसी भी व्यक्ति को तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि अभी तक किसी ने अनुमति मांगी भी नहीं है। जो पारंपरिक आयोजन हैं, गणतंत्र दिवस पर वहीं होंगे। - ललित कुमार, एसडीएम।

आंकड़े की नजर से 

- 29 सेक्टर जिले भर में रहेंगे प्रभावी
- 8 जोनल मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर
- 74 संवेदनशील प्वाइंट पर शहर में तैनात रहेगा पुलिस बल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed