{"_id":"5ab0d0784f1c1b8c778b6ac7","slug":"kasganj-police-arrested-his-daughter-killer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः पहले बेटी को जिंदा जलाया, नशा उतरा तो कहने लगा फांसी पर चढ़ा दो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः पहले बेटी को जिंदा जलाया, नशा उतरा तो कहने लगा फांसी पर चढ़ा दो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पिता महिपाल
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में ढोलना थाना क्षेत्र के हरसेना में महिपाल शराब के नशे में अपनी ही बच्ची की हत्या तो कर बैठा, लेकिन पुलिस की हिरासत में वह खुद के लिए फांसी देने की मांग करता रहा।
प्रदेश सरकार के नोडल अधिकारी एवं सचिव रणवीर प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने थाना ढोलना में हत्या के संबंध में आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी रो रहा था।
उसने कहा कि वह नशे में अपनी सुधबुध खो बैठा। उसने पाप किया है। साहब आप मुझे फांसी दे दो। यदि आपने मुझे छोड़ दिया तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा।

Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी काफी देर तक उससे पूछताछ करते रहे, लेकिन उसने हत्या का कोई राज नहीं खोला क्यों और किन परिस्थितियों में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
बता दें कि सोमवार को ढोलना थाना क्षेत्र के हरसेना गांव में महिपाल ने अपनी पांच वर्षीय बेटी सोमवती को जिंदा जलाकर मार डाला था। जिससे उसके घर में कोहरा मच गया।
परिजनों ने बताया कि सोमवती की हत्या महिपाल ने इसलिए कर दी कि वह पिता से शराब पीने के लिए मना करती थी। परिवार के अन्य सदस्य भी उसे टोकते रहते थे।

दुश्मन है पिता, मिले फांसी
सदमें हैं दोनों भाई
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारे महिपाल के बड़े पुत्र विनोद ने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विनोद का कहना है कि उसका पिता नहीं है वह हत्यारा है।
उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए जिसने उसकी मासूम बहन की हत्या कर दी। विनोद बहन की हत्या को लेकर काफी आक्रोश था और गुमसुम नजर आ रहा था।
उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए जिसने उसकी मासूम बहन की हत्या कर दी। विनोद बहन की हत्या को लेकर काफी आक्रोश था और गुमसुम नजर आ रहा था।