फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Players will be selected for the division in table tennis and wrestling.

कासगंज : टेबल टेनिस व कुश्ती में मंडल के लिए खिलाड़ी होंगे चयनित

Mon, 22 Sep 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kasganj: Players will be selected for the division in table tennis and wrestling.
कासगंज। प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, कुश्ती व बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए मंडल स्तरीय खिलाड़ियों का चयन होगा। चयन के लिए सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला व पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए सुबह 11 बजे से ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ी 30 सितंबर को अलीगढ़ में मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। चयन के बाद खिलाड़ियों को 8 से 10 अक्तूबर तक आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। सीनियर महिला व पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए दोपहर 3:00 बजे से ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ी 24 सितंबर को अलीगढ़ में मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ी 29 व 30 सितंबर को बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को ट्रायल होगा। प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य होनी चाहिए। जिले में चयनित खिलाड़ी 26 सितंबर को अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। राज्य स्तर पर चयन होने पर खिलाड़ियों को 4 से 6 अक्तूबर तक आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरुष बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के चयन के लिए भी ट्रायल होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 8 अक्तूबर को अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में सहभागिता करेंगे। मंडलीय टीम में चयन होने पर खिलाड़ी 13 से 16 अक्तूबर तक मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed