फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Panchayat Elections List Will Updated On 26 March

कासगंज पंचायत चुनाव: 26 मार्च को जारी होगी आरक्षण की अंतिम सूची, ये है नया कार्यक्रम

Fri, 19 Mar 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kasganj Panchayat Elections List Will Updated On 26 March
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांच पदों के लिए होने वाले आरक्षण को गाइड लाइन जारी कर दी है। अब नई गाइड लाइन के तहत 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने भी नए सिरे से आरक्षण के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

 
पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर आरक्षण होना है। कोर्ट के आदेश के बाद शासन से आरक्षण के लिए कार्यक्रम का निर्धारण कर दिया है। आरक्षण की पूरी प्रक्रिया के लिए पहले से समय को घटा दिया गया है। अब 15 दिन के स्थान पर 9 दिन में ही पूरी प्रक्रिया को पूरा करना है।
विज्ञापन


नए कार्यक्रम में आरक्षण के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए दो दिन का समय निर्धारित किया गया है। 19 मार्च तक प्रस्ताव तैयार होना है, इसलिए विभाग ने गाइडलाइन आते ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन से इन पदों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह ही निर्धारित संख्या में ही आरक्षण का निर्धारण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम
- 18 से 19 मार्च तक: ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण प्रस्ताव तैयार करना।
- 20 से 22 मार्च तक: ग्राम व क्षेत्र वार आरक्षण सूची का जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अंतिम प्रकाशन।
- 20 से 23 मार्च तक: आरक्षण के प्रस्ताव व सूची पर आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।
- 24 से 25 मार्च तक: आपत्तियों का संकलन एवं कमेटी द्वारा निस्तारण करना।
- 26 मार्च: अंतिम आरक्षण सूची का सार्वजनिक प्रकाशन व प्रमुख स्थलों पर चस्पा करना।

पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए शासन से नया कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार आरक्षण का निर्धारण करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तय कार्यक्रम पर सूची जारी कर दी जाएगी। - देवेंद्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed