फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS WORKERS STRIKE

Agra News: हड़ताल खत्म होने के बाद शहर के बाजार और गलियों में हुई सफाई, उठाया गया कूड़ा

Tue, 07 Mar 2023 07:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:39 AM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS WORKERS STRIKE
कासगंज। शहर में 5 दिन तक सफाईकर्मियों की हड़ताल होने के कारण सफाई ठप रही। सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे। नालियां भी सफाई न होने से उफन रहीं थीं। रविवार की रात्रि को पालिका प्रशासन और सफाईकर्मियों की व्यापार मंडल एवं भाजपा के नेताओं के सहयोग से वार्ता हुई। समाधान निकलने के बाद हड़ताल खत्म हुई और रात में प्रतीकात्मक सफाई की गई, लेकिन सोमवार सुबह से ही विशेष सफाई अभियान चला।
विज्ञापन

शहर के बाजारों गलियों में सफाई सुबह से ही सफाईकर्मियों ने शुरू की। सफाईकर्मियों की टीम सक्रिय नहीं आईं। झाड़ू लगाने वाली टीम झाड़ू लगा रहीं थीं। ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडर वाहनों से कूड़ा ले जाया गया। कूड़े की मात्रा अधिक होने के कारण जेसीबी का सहारा वहीं नालियों में जमा कूड़ा भी साफ कराया गया। जिससे जिससे लोगों ने राहत महसूस की। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र माहेश्वरी ने बताया कि सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त कराने में शहर के लोगों को आगे आना पड़ा। शहर के व्यापार मंडल के गणमान्य लोग भी आए। पालिका प्रशासन से विशेष आग्रह किया गया। वहीं पालिकाकर्मियों के त्योहार के मौके पर हड़ताल वापस लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद समाधान निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed