फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news uria overrating

Agra News: किसानों को महंगे दामों पर यूरिया बेच रहे दुकानदार

Mon, 04 Aug 2025 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
kasganj news uria overrating
अमांपुर में सहकारी समिति पर यूरिया व डीएपी खाद खरीदने के इंतजार में बैठे किसान ।  - फोटो : संवाद
अमांपुर। किसान यूरिया के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। धान की फसल की पहली सिंचाई के बाद यूरिया की मांग बढ़ गई हैं। सहकारी समितियों से यूरिया न मिलने पर किसानों को मजबूरन दुकानों से खरीदनी पड़ रही है। दुकानदार इसका फायदा उठाकर मनमाने दामों पर 400 से लेकर 500 रुपये तक यूरिया की बोरी बेच रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर यूरिया का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। धान, बाजरा, मक्का, आलू की फसल की अच्छी पैदावार के लिए किसानों को यूरिया की काफी समस्या हो रही है। किसान ब्रजपाल सिंह, ओमकार, ओमपाल, किताब सिंह, दिलीप कुमार, मुलायम सिंह, केशवदेव और ग्रीस चंद्र ने बताया कि धान की फसल के लिए यूरिया की आवश्यकता हैं, लेकिन सहकारी समिति पर यूरिया नहीं मिल रही। निजी विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर यूरिया खाद बेच रहे हैं। यूरिया का सरकारी रेट 266.50 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन दुकानदार मनमाने दामों पर 400 से 450 रुपये तक यूरिया बेच रहे हैं। इससे किसानों का बजट बिगड़ रहा हैं। भवर सिंह, धर्मवीर, ओमप्रकाश, राहुल, महाराज सिंह, हिमाचल, दिनेश शाक्य, पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि किसान परेशान हैं। महंगे दामों में दुकानों से खाद लेने के लिए मजबूर हैं। किसानों ने उचित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


किसानों की बात



-धान की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है। सहकारी समिति पर चक्कर लगाए, लेकिन यूरिया नहीं मिली। निजी खाद विक्रेता 400 रुपये तक यूरिया बेच रहे हैं । - किसान बृजपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

-निजी खाद विक्रेता मनमाने दामों पर यूरिया की बिक्री कर रहे हैं। यूरिया की इस वक्त सख्त जरूरत है। इससे किसान का बजट बिगड़ रहा है। - भंवर सिंह किसान

वर्जन

यूरिया को निर्धारित मूल्य पर ही बेचना चाहिए। अगर इसकी बिक्री महंगे दामों में हो रही है तो इसकी जांच कराएंगे और कार्रवाई करेंगे। -अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed