फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS THEFT GANJDUNDWARA

Agra News: नकब लगाकर घर से नकदी व आभूषण चोरी

Sat, 18 May 2024 05:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS THEFT GANJDUNDWARA
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव अकबर नगर पलिया में रात्रि एक मकान में नकब लगाकर चोर घर में घुस गए। चोर घर से नकदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर साथ ले गए। मकान स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गांव अकबर नगर पलिया निवासी शांतिस्वरुप अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात्रि में चोर उसके मकान में पीछे से नकब लगाकर घर में घुस गए। चोर उसके घर से नकदी और आभूषण चोरी कर अपने साथ ले गए। बुधवार की सुबह वह छत से उठकर नीचे आया तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। गांव में चोरी की जानकारी होने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। चोरी की सूचना फोन से पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शांति स्वरूप ने बताया कि चोर उसके घर से 20 हजार रुपये की नकदी और आभूषण साहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले में उसने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed