फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS TERMINATED TEACHERS RELIEFED

Agra News: तीन बर्खास्त शिक्षकों को कोर्ट से मिली राहत

Sat, 18 May 2024 05:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS TERMINATED TEACHERS RELIEFED
कासगंज। जिले के टेट के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर बर्खास्त किए गए तीन शिक्षकों को कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट से सेवा समाप्ति पर स्थगन आदेश मिल जाने के बाद तीनों शिक्षकों की सेवा को बहाल करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। किनावा में तैनात शिक्षिका रजनी यादव के टेट उत्तीर्ण परीक्षा 2011 की ऑनलाइन जांच की गई तो चंद्रशेखर का नाम शो हुआ। इसके बाद ऑफलाइन सत्यापन में फर्जीवाडे़ की रिपोर्ट आने के बाद तीन अप्रैल को उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। इसी तरह से हिम्मत नगर बझेडा में तैनात शिक्षक आनंद कुमार व महमूदपुर पुख्ता में तैनात शिक्षक देवेंंद्र सिंह के टेट प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से हुए सत्यापन की जांच में फर्जी निकले। इसके बाद दोनों शिक्षकों की आठ अप्रैल को सेवा समाप्त कर दी गई। सेवा समाप्ति के बाद तीनों ही शिक्षकों की सेवाएं के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है और प्राथमिकी दर्ज के आदेश जारी कर दिए गए। तीनों शिक्षक कोर्ट चले गए। कोर्ट ने सेवा समाप्ति के आदेश को स्थगित करते हुए पद भार ग्रहण कराने के आदेश पारित कर दिए। इसके बाद बीएसए ने तीनों शिक्षकों की सेवा बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
टेट के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर तीन शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश पर कोर्ट से स्थगन मिल जाने और पदभार ग्रहण कराने के आदेश दिए गए है। इस आदेश के क्रम में प्रधानचार्याें को शिक्षकों को ज्वाइन कराने के आदेश जारी कर दिए गए है। राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed