{"_id":"67abaf30a178bf52ee0e12be","slug":"kasganj-news-sub-inspector-beaten-kasganj-news-c-175-1-agr1054-127759-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसान को टोकना दरोगा को पड़ा भारी, फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसान को टोकना दरोगा को पड़ा भारी, फोड़ा सिर
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा मंड़ी मारहरा तिराहा पर दोपहर में रॉग साइड पर बैलगाड़ी लेकर जा रहे किसान को टोकना दरोगा को भारी पड़ गया। दोनों की बीच हुए विवाद में किसान ने डंडा मार कर दरोगा का सिर फोड़ दिया। मामले में आरोपी किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव कांतौर निवासी कल्लू सिंह मंगलवार की दोपहर समय करीब 1.40 बजे बैलगाड़ी में मटर लादकर मोहनपुरा मटर मंडी आया था। उसी दौरान वह बैलगाड़ी को आगे निकालने के चक्कर में रॉग साइड पर जाने लगा। मंडी पर तैनात दारोगा संजीव तिवारी ने उसे दूसरी साइड से जाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कल्लू सिंह ने दरोगा कि सिर पर डंडा से प्रहार कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आ गई। दोनों के बीच विवाद होने पर भीड़ एकत्रित हो गई और जाम के हालात बन गए। सूचना पर अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने आराेपी किसान को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। मामले में दरोगा ने आरोपी किसान के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
तमाशबीन बनी रही भीड़
मोहनपुरा मटर मंड़ी में किसान और दरोगा के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मौके पर भीड़ तो एकत्रित हो गई, लेकिन यह भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी बीच बचाव की कोशिश नही की। लोग मोबाइल फोन में इस घटना का वीडियो बनाते रहे। इस बीच किसान ने दरोगा को घायल कर दिया।
वर्जन:
- उपनिरीक्षक द्वारा इस मामले की तहरीर थाने में दी गई है। इस मामले में आरोपी किसान के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत किया जा रहा है। -राजेश भारती,एएसपी कासगंज।