फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news soroji marpit yogmarg

Agra News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष आए आमने-सामने, मारपीट-पथराव

Mon, 09 Jun 2025 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
kasganj news soroji marpit yogmarg
सोरोंजी पुलिस की हिरासत में झगड़े के आरोपी। - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
सोरोंजी। तीर्थनगरी के मोहल्ला योगमार्ग में सुबह के समय बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि कई अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे लहरा मस्जिद के पीछे मोहल्ला योगमार्ग में फैज (11) पुत्र मुबीन और शादाब (13) पुत्र लल्ला के बीच खेलते समय आपस में विवाद हो गया। दोनों बच्चों में मारपीट हुई। देखते ही देखते दोनों के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष बबलू का रहा जबकि दूसरा पक्ष मुबीन का। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई। एक पक्ष घर की छत से पत्थरबाजी कर रहा था। जबकि एक पक्ष गली के दूसरे नुक्कड़ से पत्थरबाजी कर रहा था। इसमें दोनों पक्षों के लोगों के चोटें आ गईं। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने मौके से बबलू, पप्पू, इदरीश, मुबीन, आशू, शहीम, अरुन व आरजू को हिरासत में ले लिया। जबकि मौके से गुड्डू एवं सोहेल फरार हो गए। पुलिस आठों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली पुलिस ने सभी आठ लोगों पर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। मोहल्ला योगमार्ग में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


वर्जन
- झगड़े की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कोतवाली निरीक्षक ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। - आंचल चौहान, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed