{"_id":"65d259afb5a38ff1c70bb896","slug":"kasganj-news-soroji-bridge-incomplete-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-111387-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समय सीमा हुई पूरी पर पूरा नहीं हुआ घाट का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समय सीमा हुई पूरी पर पूरा नहीं हुआ घाट का निर्माण
विज्ञापन
सोरोंजी। गंगा किनारे हरि की पौड़ी पर तीन सौ मीटर घाट निर्माण के लिए तय समय सीमा पूरी हो गई, लेकिन निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। 6.99 करोड़ की लागत से इस घाट का निर्माण वर्ष 2021 के जून माह में यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शुरू किया था। अनुबंध के अनुसार दिसंबर 2023 में निर्माण कार्य पूरा होना था। लेकिन बेहद सुस्त रफ्तार के चलते यह कार्य अभी भी पूरा नहीं हो सका। जबकि 42 दिन बाद वित्तीय वर्ष भी समाप्त हो जाएगा। देरी का कारण कार्यदायी संस्था द्वारा श्रमिकों की कम करना माना जा रहा। भैरोनाथ मंदिर के सामने वाले घाट पर सीढ़ी निर्माण के बाद उन पर पत्थर लगाने और सीढि़यों पर स्टील की रेलिंग लगाने का काम चल रहा है। नए बने घाटों पर सोलर लाइट्स भी लगानी बाकी है। गहरे पानी में श्रद्धालु न जाए इसके लिए अंतिम सीढ़ी पर रेलिंग और सुरक्षा के लिए सिकड़ लगाना शेष है। गजीबो का निर्माण कार्य भी नियमित काम न होने से अधूरा पड़ा है। वहीं हरि की पौड़ी के मानस मंदिर से तुलसी स्मारक तक होने वाले सौंदर्यीकरण के कार्य भी कार्य शुरू नहीं किए जा सकें हैं।
मानस मंदिर के घाट की सीढिय़ों पर लाल पत्थर लगाए जाने हैं। स्मारक की पुलिया का निर्माण होना है। तुलसी स्मारक के प्लेटफार्म का जीर्णोद्धार होना है, लेकिन 1.26 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद भी ये कार्य शुरू नहीं किए गए। महाशिवरात्रि का महास्नान पर्व 8 मार्च को है। ऐसे में अपूर्ण कार्य, जल में रेत भरी बोरियां पड़ी होने व हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर जगह निर्माण सामग्री बिखरे होने से श्रद्धालुओं को असुविधा होगी। तीर्थनगरी के आदित्य दुबे, बृजभूषण तिवारी, अनुभव चौधरी, अतुल पाराशर, अभिषेक शर्मा, सौरभ गुप्ता, सुनील मित्तल, विवेक अग्रवाल आदि ने महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व घाट निर्माण कार्य पूरा होने तथा गंगा जल में सफाई व्यवस्था की मांग की है।
-- -- --
घाट निर्माण के बाद नहीं निकालीं रेत की बोरियां
सोरोंजी। हरि की पौड़ी पर जिन क्षेत्रों में घाटों का निर्माण हो गया है वहां कार्यदायी संस्था सही तरीके से काम नहीं करा रही। काफी समय से रेत की बोरियां पानी में डूबी हुई हैं जिससे हरि की पौड़ी के पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। श्रद्धालुओं ने बोरियां को निकलवाने की मांग की है। हरि की पौड़ी के परिक्रमा पर कई स्थानों पर निर्माण सामग्री फैली पड़ी है। जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
- हरि की पौड़ी के घाट निर्माण का कार्य इस माह पूर्ण हो जाएगा। कार्य समाप्ति की ओर अग्रसर है इसलिए श्रमिकों की संख्या घटा दी है। 1.26 करोड़ रुपये से स्वीकृत कार्य भी इसी महीने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले शुरू हो जाएगा।- हेमंत शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी