फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news soroji bhagwaan barah

Agra News: भगवान वराह के अभिषेक से जीवन के हर कष्ट से मिलती है मुक्ति

Mon, 11 Aug 2025 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
kasganj news soroji bhagwaan barah
सोरोंजी के वाराह मंदिर में भगवान वाराह के अभिषेक में शामिल श्रद्धालु।  - फोटो : संवाद
सोरोंजी। भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा पर क्षेत्राधीश वराह मंदिर में अभिषेक पूजा आयोजित की गई। अभिषेक पूजा के दौरान मंदिर परिसर भगवान वराह के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

नरेश त्रिगुणायत ने भगवान वराह के अभिषेक का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान वराह के अभिषेक व पूजन से सारे मनोरथ सिद्ध होते हैं, अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान भगवान वराह की मंगला आरती के बाद भगवान का गंगाजल, दूध, दही, घृत, शहद से पंचाभिषेक किया गया। आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुए विधिविधान पूर्वक अभिषेक कराया, अभिषेक के बाद भगवान का नूतन वस्त्र अलंकार से भव्य श्रृंगार किया गया, भगवान को मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। शंख और घंटे की गूंज के बीच भगवान वराह की महाआरती उतारी गई। शाम के समय भजन कीर्तन के माध्यम से मां गंगा व भगवान वराह का गुणगान किया गया, प्रसाद बांटा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से लगाए गए भगवान वराह व मां गंगा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। अभिषेक के दौरान महंत विदेहानंद गिरि, दीपक चौधरी, सिद्धार्थ शर्मा, हरिदास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed