फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news shopkeeper beaten

Agra News: दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, बाजार में फैली दहशत

Fri, 13 Jun 2025 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
kasganj news shopkeeper beaten
कासगंज में गांधी मूर्ति के समीप ग्राहक पक्ष के समर्थन में धरना पर बेठे लोग।  - फोटो : संवाद
कासगंज। खराब पंखा बदलने को लेकर बिजली कारोबारी और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। ग्राहक पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर बृहस्पतिवार को बाजार पहुंचे और दुकानदार पर हमला बोल दिया। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों को पीटा। इससे दुकानदार व उसके दो कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। दुकानदार ने 5 नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने दुकान के शटर गिरा दिए। कुछ देर के लिए बाजार बंद हो गया। व्यापारियों ने घटनास्थल पर एकत्रित होकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई और व्यापारियों को शांत कराकर बाजार खुलवाया।
विज्ञापन

यह वारदात नदरई गेट बाजार में रोशनलाल बिजली वालों की दुकान पर हुई। बताया जा रहा कि 11 जून को शाम के समय रूपेंद्र निवासी रायपुर एक पंखा खरीदकर ले गया था। कुछ देर बाद वह पंखा लेकर वापस लौटा। इसकी पंखुड़ी खराब थी। पंखा बदलने को लेकर उनमें कुछ विवाद हो गया था। यह विवाद बृहस्पतिवार को हिंसक हो गया। सुबह करीब 10 बजे रूपेंद्र साथियों के साथ बाजार पहुंचा और दुकानदार पर हमला बोल दिया। दुकानदार अभिषेक माहेश्वरी निवासी तेलियान चौक का आरोप है कि रूपेंद्र व 20 अन्य लोग अवैध हथियारों, लाठी-डंडों व हॉकी के साथ आए और हमला कर दिया। इससे उनके गंभीर चोटें आईं हैं। दुकान के कर्मी नीरज व आशिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदार दौड़कर अभिषेक की दुकान पर पहुंचे और हमलावरों का विरोध किया। बाजार के लोगों का दबाव बढ़ते ही आरोपी भागने लगे। तब तक पुलिस भी मौके पर आ गई। पांच आरोपियों अन्नु निवासी पचौरा जंगल, बादल निवासी नमैनी, योगेंद्र, रूपेंद्र एवं बसंत निवासीगण रायपुर को हिरासत में ले लिया। बाजार में हमले की घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। आसपास के व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए और हंगामा करने लगे। तब सीओ सदर आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने दुकानदार अभिषेक की तहरीर पर पांच नामजदों व 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
पंखे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दुकानदार सहित दो कर्मी घायल हुए हैं। दुकानदार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पांच आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है- आंचल चौहान, सीओ सदर



दूसरा पक्ष धरने पर बैठा, क्रास एफआईआर की मांग
कासगंज। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग व्यापारी की ओर से एफआईआर दर्ज होने पर गांधीमूर्ति पर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग उठाई कि दुकानदार ने न केवल उनके पक्ष के लोगों को गालियां दीं बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। आरोपी पक्ष के रूपेंद्र की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि दुकानदार ने जो पंखा दिया था उसमें पंखुड़ी नहीं थी और जब वह पंखा बदलने गया तो दुकानदार ने गालियां दीं और उसकी पिटाई की। बिजली का तार गले में डालकर जान लेने की कोशिश की। उनका कहना है कि जब वह सुबह घटना की जानकारी नदरई गेट पुलिस चौकी पर जा रहे थे तभी दुकानदार व 6-7 अन्य लोगों ने हमला कर दिया। धरने पर बैठे लोगों ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की और हिरासत में लिए लोगों को रिहा करने की मांग की। देर शाम तक धरना जारी रहा।

-----------
व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश
दुकानदार के साथ हुई मारपीट की घटना पर व्यापार मंडल के लोग मौके पर पहुंच गए। व्यापारी एकता के नारे लगाए। रोड पर बाइकें लगाकर बाजार में प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने व्यापारियों से दुकानदार के समर्थन में खड़े होने की अपील की। हालांकि, सीओ आंचल चौहान के समझाने पर व्यापारी शांत हो गए और दुकानें खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed