फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS SAHAWAR RAILWAY CROSSING JAM

Agra News: कई घंटों तक लगा रहता है जाम, लोगों को उठानी पड़ती है परेशानी

Thu, 10 Apr 2025 01:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS SAHAWAR RAILWAY CROSSING JAM
सहावर में क्रॉसिंग पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : संवाद
सहावर। कस्बा के एटा रोड स्थित रेलवे फाटक पर प्रतिदिन लोग जाम की समस्या से परेशान रहते हैं। कई घंटों तक लोग जाम फंसकर परेशान रहते हैं। स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कासगंज-फर्रुखाबाद रेल लाइन पर ट्रेनों का अधिक दबाव रहता है। इस कारण रेलवे रोड फाटक दिनभर में कई बार बंद रहता है। इससे एटा मार्ग पर फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं। फाटक खुलते ही वाहन रेल पटरियों पर पहुंच जाते है और जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात सामान्य होने में करीब आधा घंटा लगा जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बा के रहीम, राकेश, अजय ने बताया कि ओवर ब्रिज की की मांग जनप्रतिनिधि सहित रेल प्रशासन की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। यदि ओवर ब्रिज बन जाए तो लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

----
कई बार जनप्रतिनिधि एवं रेल प्रशासन से ओवर ब्रिज की मांग करते हुए पत्र लिखा है, लेकिन जनता की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। पल पल जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। जाम की समस्या से निजात के लिए रेल प्रशासन को ओवर ब्रिज बनाना चाहिए। - बीएस राजपूत,
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एटा रोड रेलवे फाटक पर कई घंटों तक जाम लगता है। जाम में फंसकर लोग परेशान होते है। रेल प्रशासन को जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराना चाहिए। ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। - सलीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed