फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news road accident one died

Agra News: तेज रफ्तार ऑटो से गिरकर युवक की मौत

Sun, 17 Aug 2025 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
kasganj news road accident one died
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो से गिरकर मिरहची के एक युवक की मौत हो गई। ऑटो सवार युवक सोरोंजी से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना मिरहची के गांव जिन्हेरा निवासी योगेश (40) की शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे सोरों से ऑटो में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। कासगंज मार्ग पर गांव होडलपुर स्थित बिजली घर के पास तेज रफ्तार के कारण अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गया। इससे उसमें सवार योगेश से ऑटो से नीचे सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो में सवार सवारियों में खलबली मच गई। ग्रामीण व पुलिस कर्मियों ने योगेश को सीएचसी सोरों पर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने उसके परिजन को दी। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक योगेश के परिजन ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी शीतल (12) और छोटा बेटा नितिन (10) का है। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी कांति देवी अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed