{"_id":"60d61cc18ebc3ef20a6c6ca2","slug":"kasganj-news-ration-distribution-ration-kalabazari-sarkari-ration-ration-distibution-center-kasganj-news-agr4973170200","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के चावल की कालाबाजारी करने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के चावल की कालाबाजारी करने के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। राशन के चावलों की कालाबाजारी किए जाने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को दो अरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लोडर टेंपो में लादकर 47 बोरी में राशन का चावल बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
बृहस्पतिवार को एक लोडर टेंपो में प्लास्टिक की 47 बोरियों में राशन का चावल रीपैकिंग कर बिक्री के लिए ले जाया रहा था। जिसकी जानकारी किसी ने क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक को दे दी। सूचना पर क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक बिलराम गेट पुलिस चौकी के पीछे पर पहुंच गए। उन्होंने बताए गए नंबर का लोडर टेंपो रोक कर देखा तो उसमें बोरियों में राशन का चावल लदा हुआ मिल गया।
वहीं टेंपो में सवार लोग मौके से भाग गए। एआरओ ने पुलिस को योगेंद्र निवासी दादों एवं हाशिम के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि योगेंद्र बिलराम गेट पर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।