फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news nager palika area progress area

Kasganj: नगर पालिका की सीमा में शामिल न हो सके ये गांव, दो बार स्वीकृत हुआ प्रस्ताव; इसलिए अटक गई फाइल

Wed, 12 Feb 2025 08:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 08:34 AM IST
सार

कासगंज नगर पालिका सीमा विस्तार का प्रस्ताव 17 साल से शासन की फाइलों में कैद होकर रह गया है। पालिका की ओर से दो बार प्रस्ताव को स्वीकृत करने के बाद शासन में भेजा है। इसके बावजूद पालिका के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी नही मिली है। सीमा विस्तार न हो पाने से समीपवर्ती गांवों में दिक्कतें होती है। वह शहरी सुविधाओं से वंचित हैं।पालिका के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से प्लॉटिंग होने से आबादी की बसावट हो रही है। 
 

विज्ञापन
kasganj news nager palika area progress area
बदायूं और कासगंज जिले को जोड़ने वाला कछला पुल।

विस्तार

कासगंज के शहरी क्षेत्र के लोग इन गांवों में जाकर अपने मकान बनाकर निवास करने लगे हैं। इससे आबादी का विस्तार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इन वाशिंदो के लिए नगर की सुविधाओं का लाभ पालिका नही देती पाती। तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए पालिका ने आबादी को नगर की सीमा में लाने के लिए सबसे पहले वर्ष 2009 में बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को पारित कर शासन को भेजा। इस प्रस्ताव को शासन ने कोई तवज्जों नही दी। इससे नगर पालिका की सीमा का विस्तार नही हो सका। इसके बाद पालिका ने दोबारा से बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को पास कराकर 20 दिसंबर 2017 में शासन को भेजा। दूसरे प्रस्ताव को भेजने के बाद भी शासन से सीमा विस्तार को हरी झंड़ी नही दी गई।
विज्ञापन


इन गांवों को प्रस्ताव में शामिल करने की है योजना
- ज्याउद्दीनपुर, धनतोरिया, अहरोली, खेड़िया देहात, भिटौना, जखारुद्रपुर, पवसरा, पहाड़पुर माफी, कल्यानपुर, कासगंज देहात, तरौरा, कुतुकपुर पट्टी, हनौता,बांकनेर,ततारपुर गांव को शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन


इन सुविधाओं को मिलेगा लाभ
प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद लोगों को पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, नाला निर्माण, आवास, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ेगी पालिका की आय
नगर पालिका के गांवों को पालिका की सीमा में शामिल करने के बाद पालिका की आय बढ़ेगी। इन गांवों के शामिल होने के बाद करीब 2232.06 हेक्टेयर भूमि का दायरा बढेगा। गांवों से करीब 20 लाख रुपये का राजस्व प्रतिवर्ष प्राप्त होगा। इस धनराशि से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएगें।


26 हजार से अधिक आबादी हो जाएगी शहरी
पालिका ने 15 गांव को सीमा विस्तार के तहत पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इन गांव में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 26810 लोग निवास करते हैं। प्रस्ताव मंजूर होने पर ये आबादी शहरी हो जाएगी। इससे ग्रामीणों को योजना लाभ मिलेगा। अधिशाषी अधिकारी  पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि पालिका की सीमा के विस्तार के लिए दो बार प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में पारित कर शासन को भेजा है। सीमा विस्तार की अभी मंजूरी नही मिली है। शासन से मंजूरी मिलने पर गांवों को पालिका की सीमा में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed