फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news muder jaipur

Agra News: कासगंज के युवक की जयपुर में हुई हत्या

Mon, 14 Oct 2024 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
kasganj news muder jaipur
कासंगज। थाना ढोलना क्षेत्र के गांव नारायन भरसौली जंगल के युवक की जयपुर में ठेकेदार व उसके दो साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के छोटे भाई ने ठेकेदार सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जयपुर में पोस्टमार्टम के बाद गांव में आए शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। गांव नारायन भरसौली जंगल निवासी रविपाल (32) को ठेकेदार मुकेश निवासी माधोपुरी थाना सिकंदराराऊ हाथरस करीब दो माह पूर्व अपने साथ जयपुर स्थित लोहे के कारखाने में मजदूरी कराने के लिए ले गया था। मृतक के छोटे भाई राहुल का आरोप है कि 11 अक्तूबर की सुबह काम को लेकर रविपाल की ठेकेदार से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ठेकेदार और उसके साथी विकास व पवनेश ने रविपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी होने पर राहुल व परिजन जयपुर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। राहुल की तहरीर पर थाना झोटवाड़ा जयपुर में ठेकेदार मुकेश, विकास व पवनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को रविपाल का पोस्टमार्टम जयपुर में होने के बाद रविवार को उसका शव गांव पहुंचा। यहां परिजन द्वारा गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed