फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news mahavir shobayatra

Agra News: शहर में धूमधाम से निकाली गई भगवान महावीर की शोभा यात्रा

Thu, 10 Apr 2025 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
kasganj news mahavir shobayatra
कासगंज में महवीर स्वामी की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाज बंधु  । - फोटो : संवाद
कासगंज। शहर में भगवान महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जैन समाज ने शोभा यात्रा में अहिंसा का सबसे बड़ा संदेश दिया गया। इससे पूर्व सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद मंदिर में विधान का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

सुबह नदरई गेट स्थित जैन मंदिर पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। माथे पर तिलक चंदन, गले में जैनेंद्रनामी दुपट्टा डाले जैन समाज के महिला, पुरुष व बच्चे उत्साहित थे। मौका था सत्य, अंहिसा के संवाहक भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव का। जैन धर्मावलंबियों ने स्थानीय नदरई गेट स्थित जैन धर्मशाला में भगवान महावीर स्वामी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय जैन मंदिर बिलराम गेट पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां महावीर स्वामी के अभिषेक के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। सुबह जैन बंधुओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाल जन जागरण किया। जगह-जगह नागरिकों ने शोभा यात्रा स्वागत किया। इस मौके पर संत कुमार जैन, कुलदीप जैन, शशांक जैन, मयंक जैन, अंकित जैन, नवीन जैन, आकाश जैन, दीपक जैन, विजय जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed