फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news liquid oxigen plant

Agra News: लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के टैंक पहुंचे, प्लेटफार्मों पर किए गए स्थापित

Mon, 15 Jan 2024 01:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
kasganj news liquid oxigen plant
कासगंज। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की दिक्कत न हो इसके लिए अब लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करने की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को आए टैंक व मशीनों की स्थापना का कार्य रविवार को कर लिया गया। प्लांट की अन्य मशीनों व पाइपलाइन की स्थापना की जानी है। प्लांट के पूरी तरह स्थापित होने पर जिला चिकित्सालय में 150 बैडों तक लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। यह आपूर्ति पाइपलाइन के माध्यम से होगी। 60 लाख की लागत से यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत न रहे इसके लिए पहले से ही एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है। अब लिक्विड ऑक्सीजन का प्लांट स्थापित किया जा रहा है। एक पखवाड़े पूर्व प्लांट की स्थापना के लिए फाउंडेशन बनाने का कार्य शुरू किया गया। फाउंडेशन का कार्य पूरा होते ही लिक्विड ऑक्सीजन के टैंक और मशीनें यहां पहुंची हैं। जिन्हें हाइड्रा के माध्यम से प्लेटफार्मों पर स्थापित करने का कार्य किया गया। रासायनिक पदार्थों के माध्यम से यह लिक्विड ऑक्सीजन तैयार की जाएगी। बिना विद्युत आपूर्ति के यह प्लांट क्रियाशील रहेगा। पूर्व में स्थापित प्लांट से एयर ऑक्सीजन की सुविधा मरीजों को मिल रही थी। एयर ऑक्सीजन की पाइपलाइन भी जिला अस्पताल में लगी हुई है। अब लिक्विड ऑक्सीजन की पाइपलाइन डालने का कार्य भी शुरू होगा। टैंक स्थापना का कार्य कर लिया गया है। मार्च माह तक प्लांट शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


वर्जन-
- जिला चिकित्सालय में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए टैंक और मशीनें आ गईं हैं। जिसे स्थापित कर लिया गया है। अन्य कार्य शीघ्र पूरे कर लिए जाएंगे। जिला चिकित्सालय में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed