फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news linter collapes lady died

Agra News: लिंटर के नीचे दबने से वृद्धा की मौत

Tue, 02 May 2023 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
kasganj news linter collapes lady died
सोरोंजी। थाना क्षेत्र के गांव रफायतपुर में मंगलवार को तडक़े बारिश के कारण एक पुराने मकान का लिंटर गिर गया। इससे लिंटर के मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जब लिंटर गिरने की आवाज सुनाई दी तो सभी लोग एकत्रित हो गए। शोर शराबा मचा। अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए। मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी।हादसे का शिकार वृद्धा सूरजवती(67) हुई। वृद्धा की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। वृद्धा का पुत्र भी घर पर नहीं थी। वह बच्चों और बहनों के साथ पूर्णागिरी माता के दर्शन करने गया था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में मदद की और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वृद्धा के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम कराया है। वहीं तहसील से भी टीमें मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ अजीत चौहान और तहसीलदार अजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि वृद्धा के आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


10 मिनट पहले ही पुत्रवधू कमरे से आई थी बाहर
कासगंज। वृद्धा सूरजवती के साथ ही उनकी पुत्रवधू शीलादेवी भी कमरे में सो रही थीं, लेकिन घटना से दस मिनट पूर्व ही वह कमरे से किसी कार्य के लिए बाहर निकल आई थी। तभी यह हादसा हो गया। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर चर्चा थी कि जाको राखे सांईयां मार सके न कोय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed