{"_id":"67f80cb53da61cf51607a9f9","slug":"kasganj-news-lady-died-by-hanging-kasganj-news-c-175-1-agr1054-130368-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुपट्टा के फंदे से लटकी मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुपट्टा के फंदे से लटकी मिली महिला
विज्ञापन
माला
- फोटो : फाइल फोटो
कासगंज। सहावर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर कस्बा में बुधवार की शाम महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला के परिजन ने ससुरालीजन पर दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। भाई रंजीत ने बताया कि बहन की शादी सात माह पहले अनमोल के साथ हुई थी। शादी के चार माह बाद उसके पति अनमोल ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा मोहनपुरा निवासी माला (24) पत्नी अनमोल की बुधवार को कमरे में दुपट्टा से पंखा में फंदा लगाने से मौत हुई। ससुरालीजन महिला को फंदे से उतारकर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह उसका शव घर ले आए और मौके से भाग गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। सीओ शाहिदा नसरीन, प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता मुन्नालाल ने ससुरालीजन पर दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया। मामले में ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। संवाद