{"_id":"645151d18c2ac521af0229f8","slug":"kasganj-news-khasra-victim-kasganj-news-c-25-1-144134-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खसरा पीड़ित एक बच्चे की हालत हुई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खसरा पीड़ित एक बच्चे की हालत हुई गंभीर
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के ग्राम राजेपुुुुुुुुुुुुुुुुुुुर कुर्रा में खसरा पीड़ित एक और बच्चे की हालत बिगड़ गई। बच्चे को खसरे के बाद निमोनिया की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांव में डेरा डाल लिया है। प्रभावित गांव के अलावा आसपास के गांव में भी निगरानी की जा रही है।ग्राम राजेपुर कुर्रा में खसरे से अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 23 बच्चे अभी भी खसरे की चपेट में है। विभाग की टीम के द्वारा गांव में लगातार शिविर लगाए जाने के बाद भी प्रभावित बच्चों की हालत में सुधार नहीं आ पा रहा। लवी (1.5) पुत्री मुन्नालाल की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। बच्चे में निमोनिया के लक्षण दिखाई देने लगे। बच्चो को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करने के लिए भेज दिया गया। मुन्नालाल के पुत्र प्रियांशु (4), पुत्री आक्षी (5) भी खसरे की चपेट में है। एक बच्चे की हालत बिगड़ जाने से पीड़ित परिवार चिंतित है। गांव में खसरे को देखते हुए गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम के अलावा एक मोबाइल टीम भी गांव में लगाई गई है।
अभी भी झाड़ फूंक करा रहे ग्रामीण
कासगंज। ग्राम राजपुर कुर्रा में तीन बच्चों की मौत और एक बच्चे की हालत बिगड़ जाने के बाद भी ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की टीम से इलाज कराने के स्थान पर झाड़ फूंक करा रहे हैं। कुलदीप पुत्र इंस्पेक्टर सिंह के परिजन के द्वारा झाड़ फूंक कराए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद विभाग ने इसकी सूचना एसडीएम पटियाली को दी है।
ग्राम राजेपुर कुर्रा में एक बच्चे की हालत बिगड़ गई है। बच्चे में निमोनिया के लक्षण मिलने के बाद उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा मोबाइल टीम एक सप्ताह तक प्रभावित गांव और आसपास के गांव में निगरानी रखेगी। - डाॅ. अंजुश सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी