फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity employees protested by boycotting work demanding old pension in Kasganj

Kasganj: बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन, पुरानी पेंशन देने की मांग

Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
सार

विद्युत कर्मियों ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा निगमों में तैनात ऊर्जा शीर्ष प्रबंधन मनमानी कर रहा है। वर्ष 2000 के बाद ऊर्जा निगम की सेवा में आए कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा। 

विज्ञापन
Electricity employees protested by boycotting work demanding old pension in Kasganj
कासगंज में अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना देते विद्युत कर्मी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बिजली कर्मियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कर्मियों ने वर्ष 2000 के बाद निगम की सेवा में आए कर्मियों को पुरानी पेंशन दिए जाने सहित अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन


जिला संयोजक महावीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा निगमों में तैनात ऊर्जा शीर्ष प्रबंधन मनमानी कर रहा है। वर्ष 2000 के बाद ऊर्जा निगम की सेवा में आए कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा। ऐसे कर्मियों को भी यह लाभ दिया जाए। संविदा पर तैनात कर्मियों को नियमित करने की मांग काफी समय से की जा रही है। इस मांग को पूरा नहीं किया जा रहा। श्रम अधिनियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा। कर्मियों से अवकाश के दिनों में भी कार्य लिया जाता है। इसे रोका जाए। 
विज्ञापन


सभी श्रेणी के कर्मियों के वेतन की विसंगतियों को दूर किया जाए। समीक्षा के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। धरने की अध्यक्षता लोकेश शर्मा और संचालन प्रवेश यादव ने किया। इस दौरान जिला संरक्षक केके सक्सेना, सह संयोजक पवन कसोधन, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सारस्वत, नितिन यादव, मोहित कुमार मोहन, विश्वजीत पांडे, दयानंद, तरुण वशिष्ठ आरसी गुप्ता, रोहित कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed