फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

Agra News: चोरों ने दो मकानों से जेवर और नकदी चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Fri, 02 Dec 2022 05:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
kasganj news
अमांपुर के इंद्रानगर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : KASGANJ
अमांपुर(कासगंज)। महाराणा प्रताप नगर में बुधवार की रात चोरों ने दो मकानों से जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोरी की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप नगर निवासी योगेंद्र चौहान के पैैतृक गांव नगला इंद्रजीत में भाभी का निधन हो गया। इससे वह परिवार सहित गांव गए हुए थे। मकान पर कोई नहीं था। मेन गेट पर ताला लगा था। रात को चोर ताला तोड़कर मकान में घुस गए। अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख रुपये और लगभग पांच लाख रुपये के जेवर ले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना बेेबी सोलंकी पत्नी देवेंद्र सोलंकी के मकान में हुई। वह अपने गांव नौरी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने गई थीं। मकान को खाली पाकर चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी तोड़कर 50 हजार रुपये और जेवर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह गृहस्वामी घर पहुंचे तो मकान के गेट का ताला खुला देखा था। कमरे में सामान पड़ा हुआ था। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों ही मामलों में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटनाओं की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed