फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

Agra News: अंतर महाविद्यालयीय पॉवर लिफ्टिंग में केए कॉलेज ने जीती चैंपियनशिप, रानी बेटी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Thu, 01 Dec 2022 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
kasganj news
अंतर महाविद्यालयीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के साथ एडीएम अजय कुमार श्री? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शिवदान सिंह कॉलेज इगलास की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय पॉवर लिफ्टिंग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केए कॉलेज कासगंज की पुरुष एवं महिला टीमों ने चैंपियनशिप जीती। रानी बेटी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 29 एवं 30 नवंबर को किया गया। इसमें 12 महाविद्यालयों के 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शाहनवाज खान, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रतीक सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य हरीश चाहर, वलीउद्दीन सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह रहे विजेता
पुरुष वर्ग के 59 किलोग्राम वजन वर्ग में राजीव कुमार ने स्वर्ण पदक, 66 किलोग्राम वजन वर्ग में करण कुमार ने स्वर्ण पदक, 74 किलोग्राम वजन वर्ग में नितिन कुमार ने रजत पदक, 83 किलोग्राम वजन वर्ग में रोहित सेंगर ने रजत पदक, 93 किलोग्राम वजन वर्ग में संकल्प सिंह ने स्वर्ण पदक, भारत ने रजत पदक, 105 किलोग्राम वजन वर्ग में अमन शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग के 47 किलोग्राम वजन वर्ग में मीनू धनकर ने रजत पदक, 52 किलोग्राम वजन वर्ग में दीक्षा शर्मा ने रजत पदक, 57 किलोग्राम वजन वर्ग में रानी बेटी ने स्वर्ण पदक, अर्चना शर्मा ने रजत पदक, 63 किलोग्राम वजन वर्ग में मनु गुप्ता ने रजत पदक, 69 किलोग्राम वजन वर्ग में दिशा ने एवं 84 किलोग्राम से ऊपर वजन वर्ग में पविल चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed