फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

कासगंज: आवास दिलाने के नाम पर 63500 रुपये ठगने का आरोप, 18 ग्रामीणों ने दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच

Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। इन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव विरौची के 18 ग्रामीणों ने शहर की अशोक नगर कालोनी निवासी चमन पर प्रधानमंत्री योजना के आवास दिलाने के नाम पर 63,500 रुपये ठगने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चमन गांव में चिकित्सा कार्य करता था। उसने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वह उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाएगा। इसके एवज में उसने किसी से 5000, किसी से 2000 तो किसी से 1500 रुपये ले लिए। इस तरह उसने 18 ग्रामीणों से 63500 रुपये ठग लिए। कुछ दिन बाद उसने गांव में आना बंद कर दिया। इससे ग्रामीणों को शक हुआ। वह लोग जानकारी करने उसके घर पहुंचे। वह वहां नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार को 18 ग्रामीणों ने सोरोंजी कोतवाली में 63500 रुपये ठगने का आरोप लगाकर तहरीर दी। थाना प्रभारी गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 18 ग्रामीणों से 63500 रुपये ठगने के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed