{"_id":"63791aec1ea053595b17b726","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr5540825190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : बाइक सवार ने युवक की जेब से 50 हजार निकाले, पिता की तेरहवीं के लिए सामान खरीदने बाजार आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : बाइक सवार ने युवक की जेब से 50 हजार निकाले, पिता की तेरहवीं के लिए सामान खरीदने बाजार आया था
विज्ञापन
कासगंज। पिता की तेरहवीं संस्कार के लिए सामान खरीदने बाजार आए युवक की जेब से बाइक सवार ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
हिम्मतपुर सई निवासी कुशलपाल अपने पिता तेज सिंह की तेरहवीं संस्कार के लिए सामान खरीदने गांव से बाजार आया था। उसकी जेब में 50 हजार रुपये थे। शहर की गांधी मूर्ति के पास बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बाइक के हैंडल पर झुक गया। इसके बाद बाइक सवार ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। शक होने पर युवक ने जेब देखी तो रुपये गायब थे। तब तक बाइक सवार चंपत हो चुका था।
युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।