फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news missing student found in tanakpur with help of social media

kasganj:सोशल मीडिया पर दिखा लापता छात्र का फोटो, टनकपुर में युवक को दिखा, तो दी पुलिस को सूचना

Tue, 25 Oct 2022 08:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2022 08:40 AM IST
सार

छात्र को टनकपुर में युवक ने रोक लिया। उसने सोशल मीडिया पर जारी  फोटो से उसका मिलान किया। छात्र के नाम बताने पर युवक ने पंफलेट में छपे नंबर पर कॉल कर पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन
kasganj news missing student found in tanakpur with help of social media

विस्तार

कासगंज में स्कूल जाते समय छात्र रास्ते से लापता हो गया। उसके न मिलने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र टनकपुर में मिल गया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सोरों क्षेत्र के गांव कुंवरपुर पचौरा निवासी अमित अपनी बहन चंद्रवती के साथ शु्क्रवार को साइकिल से पढ़ने के लिए नौरथा इंटर कॉलेज जा रहा था। रास्ते में साइकिल की चेन उतर गई। उसने बहन से पैदल स्कूल पहुंचने और चेन सही कर कॉलेज पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद वह लापता हो गया। उसके न मिलने पर पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सोशल मीडिया पर फोटो, पंफलेट वायरल कर दिए। 
विज्ञापन


इस दौरान छात्र को टनकपुर में युवक ने रोक लिया। उसने सोशल मीडिया पर जारी  फोटो से उसका मिलान किया। छात्र के नाम बताने पर युवक ने पंफलेट में छपे नंबर पर कॉल कर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस छात्र के पिता किशनपाल और अन्य परिजनों को लेकर टनकपुर पहुंची। वहां से छात्र को लेकर सोरों आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि छात्र के पिता ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके फोटो और पंफलेट सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। सोशल मीडिया से वह टनकपुर में मिल गया। उसके बयान दर्ज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed