फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

धनतेरस पर आज बाजार में बरसेंगे नोट, 60 करोड़ कारोबार की उम्मीद

Sat, 22 Oct 2022 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज में बर्तन की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। धनतेरस बाजार में इस बार नोट बरसेंगे। जिले में 60 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। ऑटो मोबाइल, सराफा, बर्तन, मोबाइल और उपहार विक्रेताओं सहित अन्य कारोबारियों ने पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूर्व संध्या से ही बाजार में भीड़ निकलने से कारोबारी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस पर वाहन कारोबार में सबसे अधिक चमक रहने की उम्मीद है। युवाओं में वाहन खरीदने को लेकर खास क्रेज है। 650 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। कुछ ग्राहक शनिवार का विचार कर इन्हें अगले दिन भी खरीद सकते हैं। मोबाइल कारोबार पर भी लक्ष्मी की कृपा होगी। युवा मोबाइल और टैबलेट भी पसंद कर रहे हैं। लैपटॉप खरीदने को लेकर भी उत्साह देखा जा रहा है। सराफा कारोबारियों ने विशेष इंतजाम किए हैैं। कारोबारियों ने मुंबई, अहमदाबाद की कंपनियों के आभूषणों को मंगाया है। लक्ष्मी, गणेश की चांदी की मूर्तियां, गिन्नी, चांदी के सिक्के भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारियों ने इस बार खास तैयारी की है। इस समय पीतल, स्टील आदि की कीमतों में गिरावट है। नॉन स्टिक के भाव स्थिर हैं। लोगों के बीच खरीद का ट्रेंड बदला हुआ है। नॉन स्टिक के बर्तन पसंद किए जा रहे हैं। नॉन स्टिक की कढ़ाई, तवा, फ्राइपेन, कुकर आदि मंगाए गए हैं। इंडेक्शन बर्तन भी पसंद किए जा रहे हैं। उपहारों में मिष्ठान, क्रॉकरी, मेवा, ब्रांडेड कंपनियों के गिफ्ट पैक की मांग है। इस बार भारतीय झालरों की मांग निकल रही है। बाजार में खील, खिलौने, कैलेंडर, झालर, झाडू, स्टीकर, फूल आदि की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed