फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news kanwer mela

Agra News: शिवभक्तों की हर ओर रही धूम, 2 लाख से अधिक भरकर ले गए कांवड़

Sun, 03 Aug 2025 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
kasganj news kanwer mela
सोरोंजी (कासगंज)। श्रावण मास के कांवड़ मेले के अंतिम चरण में रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ भरकर ले गए। आस्था और भक्ति का लहरा गंगाघाट पर जबरदस्त सैलाब नजर आया। हर ओर कांवड़िये ही नजर आ रहे थे। सतरंगी कांवड़ों की छटा देखते ही बन रही थी। करीब दो लाख कांवड़ियों के 24 घंटें में कांवड़ भरकर ले जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

आज श्रावण मास का अंतिम सोमवार है। अंतिम सोमवार होने के कारण कांवड़िये बड़ी संख्या में कांवड़ भरने के लिए पहुंचे। शुक्रवार से ही कांवड़ियों की भीड़ में इजाफा होना शुरू हो गया था। शनिवार की रात बड़ी संख्या में कांवड़िये लहरा गंगाघाट पर पहुंचे। कछला गंगाघाट पर भी कांवड़ियों जबरदस्त भीड़ उमड़ी। कादरगंज गंगाघाट पर भी कांवड़िये पहुंचे। रविवार को भी पूरे दिन डाक कांवड़ियों की भीड़ कांवड़ भरने पहुंचती रही। लहरा गंगाघाट से लेकर कासगंज के नदरई तिराहे तक कांवड़ियों की कतारें नहीं टूट रहीं थीं। रात के समय कांवड़ियों की कतारों का कारवां बढ़ता चला गया। नदरई तिराहे से कांवड़िये एटा मार्ग व सिकंदराराऊ मार्ग की ओर विभक्त हो रहे थे।
विज्ञापन


लहरा घाट पर कांवड़ियों को हुईं दिक्कतें
कासगंज। गंगा का पानी बढ़ा होने के कारण लहरा घाट पर कांवड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लहरा गांव से लहरा घाट तक पहुंचने में कांवड़ियों को दिक्कतें हुईं। कुछ कांवड़िये बाइकों से घाट तक पहुंचे तो कुछ पैदल, लेकिन बड़े वाहन घाट तक नहीं पहुंच पाए। कांवड़ के एक मार्ग पर एक दिन पहले ही पानी भर गया था। पुलिस मिट्टी डालकर मार्ग सही कराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलदल में फंसी रथ कांवड़
कासगंज। लहरा गंगाघट पर कांवड़ियों की एक टोली रथ कांवड़ लेकर निकली, लेकिन कांवड़ मार्ग के दलदल में यह रथ कांवड़ फंस गई। तमाम श्रद्धालु कांवड़ियों ने मिट्टी में फंसे रथ को धक्का देकर निकलवाया। सोरोंजी पुलिस भी कांवड़ियों की मदद के लिए निकली।


फौजी की ड्रेस में निकली कांवड़ियाें की टोली
कासगंज। कांवड़ मेले में भगवान भोले के प्रति अटूट आस्था के साथ देशभक्ति नजर आई। कई कांवड़ियों की कांवड़ों पर तिरंगा ध्वज लगा था। वहीं आगरा के कांवड़ियों की एक टोली तो फौजी की ड्रेस में लोडर वाहन में सवार होकर आई। कांवड़िये कांवड़ भरकर आगरा के लिए रवाना हुुए।
कांवड़ियों की बात-
- श्रावण मास की कांवड़ यात्रा हमारे परिवार में कई पीढ़ियों से होती आ रही है, हम भी विगत 10 वर्षों से निरन्तर कांवर में गंगाजल भरकर ले जा रहे हैं। - मोना, अम्बा जिला मुरैना एमपी
- हरि की पौड़ी के जल में गंगा स्नान करने व भगवान वराह का आशीर्वाद लेने हर वर्ष तीर्थंनगरी आते हैं। लहरा गंगाघाट से साथियों के साथ गंगाजल ले जाकर भोले का अभिषेक करते हैं। - युवराज, बसई, आगरा
- भोले बाबा से कॅरिअर में सफल होने की मुराद मांगी है, इसी के तहत यहां से पवित्र गंगाजल ले जाकर शिवलिंग पर अर्पित करेंगे। - रोशनी, फिरोजाबाद
- श्रावण मास में भोले की कृपा सहज ही अपने भक्तों पर बरसती है। गंगाजल चढ़ाने से भोले शीघ्र प्रसन्न होते हैं, भोले का आशीर्वाद पाने के लिए पवित्र गंगाजल ले जा रहा हूं।

- सोनू, अमरपुर


- जिले में कांवड़ मेला शांतिपूर्वक चल रहा है। 24 घंटे में दो लाख से अधिक कांवड़ियों के कांवड़ भरकर ले जाने का अनुमान है। रूट डायवर्ट किए गए हैं। जगह जगह पुलिस की तैनाती है। - राजेश भारती, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed