फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news jailer exploited

Agra News: जेल प्रशासन पर बंदियोें को पीटने व अमानवीय व्यवहार करने का आरोप

Sat, 30 Aug 2025 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
kasganj news jailer exploited
फोटो48जिला न्यायालय परिसर में जेल प्रशासन पर आरोप लगाकर प्रदर्शन करते बंदियों के परिजन।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। जिला कारागार से तारीख पर आए बंदियों, उनके परिजन और अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि जेल में बंदियों की रोजाना पिटाई की जा रही है। मामले में अधिवक्ताओं ने जेल प्रशासन की जांच कराने की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले में जेल अधीक्षक से 48 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।

जिला न्यायालय में शुक्रवार को जिला कारागार से कुछ बंदियों को तारीख पर लाया गया। इस दौरान बंदियों ने अपने परिजन और अधिवक्ताओं को बताया कि नए जेल अधीक्षक राजेश कुमार के आने के बाद से उन लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। आए दिन बंदियों की पिटाई की जाती है। आरोप है कि एक कैदी को पानी की जगह पेशाब पिला दी गई। बंदियों की बात सुनकर परिजन और अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। कैदियों के परिजनों ने जेल प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। नदरई गेट निवासी शाशि पत्नी मिनी माहेश्वरी ने कारागार मंत्री, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, जेल महानिरीक्षक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति पचलाना स्थित जिला जेल में बंद है। उनके पति की 8-10 दिनों से जेल में पिटाई की जा रही है। वह पति से मिलने जेल गई तो चेकिंग के नाम पर आपत्तिजनक तरीके से तलाशी कराई गई। अधिवक्ता केशव मिश्रा ने बताया कि नए जेलर ने तमाम ऐसी बंदिशे लगा दी है जो जेल मैनुअल में नहीं है। कई बंदियों ने हमें अवगत कराया कि जेल में लगातार दो दिन इसे लेकर भूख हड़ताल रही है। इस मामले में हमने अधिकारियों से लिखित शिकायत की है। कासगंज बार एसोसिएशन के महासचिव महिपाल सिंह राजपूत ने बताया कि इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed