फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news goverment school sports

Agra News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे जिला स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

Mon, 24 Nov 2025 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
kasganj news goverment school sports
कासगंज। परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। अब इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों के लिए जिलास्तरीय मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। दिसंबर माह में प्रतियोगिताओं प्रस्तावित हैं।परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेल प्रतिभा में निखारने के लिए त्रिस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। सबसे पहले न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनके विजेताओं ने ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई। ब्लॉक स्तर पर जो खिलाड़ी विजेता रहे हैं उनके लिए विभाग ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू कर दी है। जिला स्तर पर सांस्कृतिक, योग, दौड, भाला फैंक, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं दिसंबर माह में आयोजित होंगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। शीघ्र प्रतियोगिताओं के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed