फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news flood lavel declined

Agra News: खतरे के निशान से उतरने लगी गंगा, दुश्वारियां बरकरार

Sat, 30 Aug 2025 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
kasganj news flood lavel declined
फोटो28बाढ़ के पानी से कटी सुन्नगढ़ी-शहबाजपुर मार्ग की सड़क । संवाद - फोटो : samvad
कासगंज। गंगा का पानी शुक्रवार को खतरे के निशान से नीचे आना शुरू हो गया है। बैराजों से प्रवाह घटा है, लेकिन अभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों के सामने सबसे ज्यादा परेशानी सड़कों के कटने से हुई है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। खेतों में फसलें जलमग्न हैं। इससे किसान खेतों की बर्बादी को लेकर परेशान हैं। जिन इलाकों में पानी की निकासी हो गई है। वहां गंगा के पानी के साथ आई गाद जमा हो गई है।
विज्ञापन

जिले के सोरोंजी और पटियाली तहसील क्षेत्रों में बाढ़ के पानी का अधिक प्रकोप रहा। पटियाली इलाके के सर्वाधिक 26 गांव प्रभावित हुए। बाढ़ के पानी के साथ आई गाद ग्रामीण नहीं हटा पा रहे। खेतों में मक्का, बाजरा, धान, ईख की फसलों में लगातार पानी भरा है। गंगा का जलस्तर और गिरने पर यह पानी वापस निकल पाएगा। फसलों की बर्बादी देखकर किसान परेशान हैं। उनकी निगाह प्रशासन की ओर लगी है। पीड़ित किसान लगातार मुआवजे की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन


बोले ग्रामीण-
- बाढ़ की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही। खेतों में जो पानी भर गया है वह निकल नहीं पा रहा। बाजरा की फसल नष्ट हो गई है। रास्ता कटा होने से आने जाने में दिक्कतें हैं और बीमारियां भी फैल रही हैं- नन्हें, उल्लीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाढ़ ने किसान को कहीं का नहीं छोड़ा। सब फसलें बर्बाद हो गईं। सड़क कटी होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। नाव भी किसान खुद ही चलाते हैं। किसानों को फसलों का मुआवजा मिलना चाहिए- चंद्रभान, सुन्नगढ़ी
- अभी तो गंगा का पानी कम होने लगा है। अभी खेतों में भी पानी भरा है। जगह जगह खेतों में पानी है। फिर से पानी न बढ़ जाए यह चिंता सता रही है। अभी परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं- राजवीर, उलाई


बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से- 91702 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 104198 क्यूसेक
नरौरा बैराज से- 128716 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.39 मीटर के निशान पर

बाढ़ का लेवल
- डेंजर लेवल- 162.40 मीटर के निशान पर
- हाईफ्लड लेवल- 162.91 मीटर के निशान पर


- गंगा में बैराजों से पानी का प्रवाह कम हुआ है। वहीं गंगा के जलस्तर में कमी आई है। जलस्तर और कम होने के साथ ही ग्रामीण इलाकों से पानी की निकासी शुरू होगी। - संदीप जैन, सहायक अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed