फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news facebook marketing weapon selling

Agra News: फेसबुक से असलाह फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस, दो दबोचे, एक फरार

Wed, 22 Feb 2023 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
kasganj news facebook marketing weapon selling
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फेसबुक पर तमंचा के साथ वायरल हुई तस्वीर के सहारे पुलिस अवैध शस्त्र फैक्ट्री तक पहुंची। आम के बाग में संचालित इस शस्त्र फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने एक बंदूक, तीन तमंचा, कारतूस, अधबने शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फेसबुक पर बढ़ारी वैश्य के युवक अर्जुन ने फेसबुक पर तमंचे के साथ एक फोटो वायरल किया था। यह फोटो सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर वीपी गिरी के संज्ञान में आया। उन्होंने वायरल फोटो की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी थी। शिनाख्त करके पुलिस उस आम के बाग तक पहुंच गई, जहां शस्त्र फैक्ट्री संचालित हो रही थी। तस्वीर वायरल करने वाले युवक गांव के आगे हजारा नहर के रास्ते यह बाग था। पुलिस ने सोमवार की रात्रि को बाग से शस्त्र फैक्ट्री चलाते हुए अर्जुन पुत्र हप्पू निवासी बढ़ारी वैश्य एवं फैजान निवासी मोहल्ला मोहन गंदा नाला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी राज उर्फ अर्जुन फरार हो गया। एसपी ने बताया कि मौके से एक बंदूक 12 बोर, तीन तमंचा 315 बोर, कारतूस एवं 315 बोर के दो अधबने तमंचे, 12 तमंचों की नाल व उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि एक आरोपी फैजान पर पहले से पांच मुकदमे प्रचलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed