फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS ETAH KASGANJ LINE

Agra News: आज बंद रहेगा कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग

Mon, 19 Feb 2024 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS ETAH KASGANJ LINE
कासगंज। आज यदि आपको एटा- आगरा की ओर जाना हो तो सावधान होकर निकलें, क्योंकि कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग का नदरई रेलवे अंडरपास बंद रहेगा। अंडरपास निर्माण के लिए आरएच गार्डर स्थापित किया जाएगा। अंडर पास पर कार्य करने के लिए रेलवे प्रशासन ने मार्ग बंद किया है। ऐसी स्थिति में अमरपुर बाईपास होकर कासगंज से एटा की ओर आना जाना हो सकेगा। रेलवे ने इस संबंध में पहले से ही सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। नदरई का रेलवे अंडरपास संकरा होने के कारण आए दिन यहां जाम की समस्या होती रहती है। ऐसी स्थिति में यहां नए अंडरपास का नया निर्माण किया जा रहा है। आज सोमवार को सुबह 11.20 बजे से शाम 5.20 बजे तक इस अंडरपास को बंद रखा जाएगा। यातायात बंद रहने से लोगों को आवागमन करने में असुविधा होगी। ऐसी स्थिति में कासगंज से एटा जाने आने के लिए अमरपुर घाट बाईपास रास्ते को उपयोग में लाना होगा। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग से निकलें और असुविधा से बचें। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पूर्व में ही ब्लॉक की सूचना जारी कर दी गई। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

----

एक जोड़ी ट्रेन अछनेरा आने जाने वाली रहेगी निरस्त
कासगंज। नदरई रेलवे अंडरपास पर ब्लॉक के कार्य को लेकर कासगंज से अछनेरा आने जाने वाली ट्रेन संख्या 05347 एवं 05348 को निरस्त किया गया है। वहीं गोरखपुर-अहमदाबाद ट्रेन संख्या 19410 निर्धारित समय से दस मिनट बिलंब से रवाना होगी।
विज्ञापन

----

यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन के लिए व्यवस्था की
कासगंज। यातायात पुलिस ने कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग पर अंडरपास पर 6 घंटे ब्लॉक के दौरान वैकल्पिक मार्गों के लिए यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की है। अंडरपास बंद रहने के कारण अमरपुर घाट से ट्रैफिक निकलेगा। इसके लिए यातायात पुलिस तैनात की गई है। यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं यातायात नियंत्रण के लिए कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण एक दिन टला था ब्लॉक
कासगंज। पहले अंडरपास पर ब्लॉक 18 फरवरी को होना था, लेकिन पुलिस भर्ती परीक्षा होने के कारण रेलवे ने एक दिन आगे बढ़ाकर ब्लॉक 19 फरवरी को कर दिया। जिसके कारण यह ब्लॉक आज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed