फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news electric bill

Agra News: बिजली दरों में नहीं हुई बढ़ोतरी, 2 लाख उपभोक्ताओं को मिली राहत

Mon, 24 Nov 2025 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
kasganj news electric bill
कासगंज। जिले के 2 उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। विद्युत नियमक आयोग ने इस वर्ष भी बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। लगातार छठे साल दरें स्थिर बनी हुई हैं। घरेलू बजट पर पहले से बढ़ते बोझ के बीच बिजली दरों में स्थिरता उपभोक्ताओं के चेहरे पर मुस्कान ला रही है।जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 2 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं के लिए नियमक आयोग ने बिजली दरें न बढ़ाकर बड़ी राहत दी है। आम लोगों से लेकर छोटे व्यापारियों तक सभी इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। व्यापारियों और किसानों का भी कहना है कि बिजली बिल स्थिर रहने से व्यवसाय और खेती-किसानी पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को सस्ती और स्थिर दरों पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग भी बढ़ेगी, लेकिन दरों में बढ़ोतरी की कोई योजना अभी नहीं है। बिजली की दरें पहले से ही काफी अधिक हैं।
विज्ञापन



बिजली की दरों को न बढ़ाने का फैसला सराहनीय है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। -सचिन यादव, उपभोक्ता
प्रदेश में अन्य राज्यों से बिजली पहले से ही महंगी है। सरकार ने बिजली की दरों को न बढ़ाकर अच्छा कदम उठाया है। -उत्कर्ष माहेश्वरी, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed