फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news election vehicle not provided

Agra News: चुनाव के लिए नहीं दी गाड़ी, पांच खंड शिक्षा अधिकारियों का रोका वेतन

Tue, 02 May 2023 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
kasganj news election vehicle not provided
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए सरकारी गाड़ी न देना जिले के पांच खंड शिक्षा अधिकारियोंं को भारी पड़ गया। निर्वाचन विभाग के निर्देश के बाद बीएसए ने पांचों खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश जारी किए गए हैं।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को गाड़ियां प्रदान की जाती हैं, ताकि वे स्कूलों का निरीक्षण आदि कर सकें। इस समय निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव के लिए आरओ, एआरओ, उड़न दस्ता आदि ल्गाए गए है। इनके लिए चुनाव ड्यूटी के लिए सरकारी गाडि़यों को मांगा गया। बेसिक शिक्षा विभाग से भी गाड़ियों की मांग की गई। सिढ़पुरा के खंड शिक्षा अधिकारी आरओ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग से चुनाव के लिए गाड़ी मांगी। बीएएसए ने सोरोंजी, सहावर, अमांपुर, पटियाली, गंजडुंडवारा के खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी करके शाम तक गाड़ी जमा करने के निर्देश दिए गए, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारियों ने सरकारी गाड़ियां जमा नहीं की। अगले दिन भी गाड़ी जमा नहीं की गई। इस लापरवाही पर निर्वाचन विभाग ने नाराजगी जाहिर की। इस लापरवाही पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। बीएसए ने बताया कि पांच खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोकन के साथ ही प्राथमिकी दर्ज के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed