{"_id":"66537e93a7bab6430b03a1be","slug":"kasganj-news-crime-jalsaj-kasganj-news-c-175-1-mt11003-115730-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जमानत पर रिहा जालसाज, फिर कर रहा था जालसाजी, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जमानत पर रिहा जालसाज, फिर कर रहा था जालसाजी, पकड़ा गया
विज्ञापन
सोरोंजी। भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हुए सात वर्ष पूर्व बैंक ग्राहकों के खाते से जालसाजी कर रुपये हड़पने का आरोपी फिलहाल जमानत पर चल रहा है। जमानत पर होने के बावजूद आरोपी ने फिर से चिलकुनिया के ग्राहक सेवा केंद्र से जालसाजी करने की कोशिश की तो शक होने पर केंद्र संचालक ने ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया और सोरोंजी पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाली एजेंसी सेव सोल्यूशन के जिला कॉर्डिनेटर ने पुलिस को जालसाजी करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जालसाज अर्जुन सिंह की ओर से वर्ष 2017 में ग्राहक सेवा केंद्र गोरहा पर संचालित किया जा रहा था। अर्जुन सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से खाता धारकों की बिना अनुमति के धनराशि खातों से निकाल ली। जब धनराशि निकाली गई तो उपभोक्ताओं को मामले की जानकारी हुई। बैंक में शिकायतें हुई तो पूरे मामले की जांच पड़ताल में एक करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया। उस समय जालसाज आरोपी अर्जुन के खिलाफ सोरोंजी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। वर्ष 2019 के मई माह में आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा और उसके बाद वह जमानत पर रिहा हो गया। अब फिर से उसने जालसाजी शुरू कर दी। जालसाज के पास खाता धारकों को ब्यौरा है। बताया गया कि रविवार को सोरोंजी थाना क्षेत्र के चिलकुनिया के ग्राहक सेवा केंद्र पर अर्जुन सिंह पहुंचा और उसने एक खाते से 15 हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन वह रुपये निकाल नहीं पाया। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने अन्य ग्रामीणों की मदद से अर्जुन सिंह को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। अब सोरोंजी पुलिस जालसाज से पूछताछ कर रही है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाली सेवा प्रदाता कंपनी सेव सॉल्यूशन के जिला समन्वयक ने मामले की तहरीर सोरोंजी पुलिस को दी है।
इस वर्ष जनवरी में एक खाते से उड़ाए थे 17 हजार
कासगंज। जालसाज अर्जुन ने इस वर्ष 14 जनवरी को भी बैंक खाता धारक मुन्नी देवी निवासी किशोरपुर के खाते से 17 हजार रुपये उड़ाए थे। मुन्नी देवी की तहरीर पर सोरोंजी थाने में जालसाजी की एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें अर्जुन वांछित चल रहा है।
वर्जन
- चिलकुनिया के ग्राहक सेवा केंद्र पर जालसाज अर्जुन को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस को तहरीर दी गई है। जालसाज के खिलाफ वर्ष 2017 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इसमें वह जेल से जमानत पर छूट गया है। अब वह फिर से जालसाजी कर रहा है। जनवरी में भी एक महिला के खाते से 17 हजार रुपये जालसाजी करके निकाले। उसके पास से एक डायरी भी बरामद हुई है। जिसमें बैंक खातों का ब्यौरा भी है। - नितिन सक्सेना, जिला समन्वयक, सेव सॉल्यूशन