{"_id":"609409a18ebc3ea1d73188a1","slug":"kasganj-news-corona-news-covid-19-corona-pandamic-corona-case-kasganj-kasganj-news-agr491001051","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी और ग्रामीण इलाकों में मिले 54 कोरोना संक्रमित, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी और ग्रामीण इलाकों में मिले 54 कोरोना संक्रमित, दो की मौत
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शहरी और कस्बाई इलाकों में जहां संक्रमण ने पैर पसारे हुए हैं वहीं ग्रामीण इलाका भी चपेट में आ रहा है। सहावर का याकूतगंज और सिढ़पुरा का फतेहपुर गांव कोरोना हॉटस्पॉट बना हुआ है। बृहस्पतिवार को जिले में 54 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक अधिकारी की पत्नी सहित 8 किशोर भी शामिल हैं। इससे अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3419 तक जा पहुंची है।
विश्व बैंक कॉलोनी में एक अधिकारी की पत्नी कोरोना संक्रमित मिली हैं वहीं एक अन्य महिला संक्रमित मिली है। कुरामई, बड़ौला, याकूतगंज, इस्माइलपुर गांव में 8 किशोर उम्र बालक और बालिकाएं संक्रमित पाई गई हैं। याकूतगंज सहावर में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं सिढ़पुरा के फतेहपुर गांव में 5 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि सहावर के एक तहसीलकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी, चित्रगुप्त कॉलोनी, मोहल्ला नाथूराम, सूत की मंडी, शिवालय गली, अमांपुर के गांव, मोहल्ला घासी गंजडुंडवारा सहित अन्य इलाकों में कोरोना में संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण लोगों में भय बना हुआ है। लक्षण वाले संक्रमितों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। बिना लक्षण वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है।
संक्रमित- 54
मौत- 2
कुल संक्रमित- 3419
कु ल मौत- 78
जिले में 54 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी के संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री तैयार की जा रही है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कराया गया है। जिनमें लक्षण थे उन्हें जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है, बाकि संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।