फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news chid died electric shock

Agra News: नाना के यहां आई धेवती की करंट से मौत, एक अन्य घायल

Mon, 12 Aug 2024 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
kasganj news chid died electric shock
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव किसरौली में अपनी ननिहाल आई मासूम बालिका की रविवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। एक अन्य बच्चा भी करंट लगने से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम सदर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।हाथरस के थाना मुरसान अंतर्गत गांव गालब गढ़ी निवासी मदारी लाल की पांच वर्षीय पुत्री सृष्टि दो माह पूर्व अपनी ननिहाल गांव किसरौली थाना कासगंज में अपने नाना सूरज पाल के यहां आई थी। रविवार की सुबह वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसने खेल-खेल में विद्युत खंभे के सपोर्टर तार को पकड़ लिया। तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर मासूम बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने के चक्कर में एक अन्य बच्चा शिवा (14) भी झुलस गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। घायल शिवा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर संजीव कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने परिजन को सांत्वना दी और कहा कि विद्युत कर्मियों की लापरवाही की जांच कराई जाएगी। बच्ची के परिजन को आर्थिक मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप
मृतक मासूम के नाना सूरजपाल का आरोप है कि उन्होंने नमैनी फीडर पर तैनात लाइनमैन व जेई को कई बार फोन किए थे लेकिन फोन नहीं उठे। कहा कि लाइनमैन एक कनेक्शन ठीक करने आते हैं, दूसरा खराब कर जाते हैं। काम करने के लिए सुविधा शुल्क भी मांगते हैं।
विज्ञापन

लाइनमैन द्वारा फोन न उठाने की शिकायत मिली है। इस मामले में लाइनमैन की जांच कराई जा रही है। शिकायत सही मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। निगम द्वारा बच्ची के परिजन को मुआवजा दिलाया जाएगा। - सत्येंद्र गंगवार, अधिशासी अभियंता शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed