{"_id":"688fa552e9cb7ad92c0cd4f6","slug":"kasganj-news-cambridge-mfil-kasganj-news-c-175-1-kas1003-135326-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रियाज़ुल ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से हासिल की एमफिल की उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रियाज़ुल ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से हासिल की एमफिल की उपाधि
पटियाली। रियाजुल समद बिन मोहम्मद ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से 9 माह में शोध पूरा करके एमफिल की उपाधि हासिल की है। उनकी इस कामयाबी ने कस्बा का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
हजरत अमीर खुसरो की जन्मस्थली पटियाली के निवासी रियाजुल समद बिन मोहम्मद ने विश्व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से आर्किटेक्चर एंड अर्बन स्टडीज में एमफिल की डिग्री हासिल की है। पटियाली निवासी उनके मामा सोशल एक्टिविस्ट शाहिद मलिक ने बताया कि रियाजुल ने 9 माह में शोध कार्य पूरा करके मास्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि हासिल की है। रविवार को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल कर ब्रिटेन में भारत का नाम रोशन किया है। रियाजुल ने री-इमेजिनिंग अर्बन फ्लड मैनेजमेंट: नेचर बेस्ड सोल्यूशंस एंड पब्लिक एंगेजमेंट विषय पर शोध किया है। उन्होंने दिल्ली में यमुना नदी के पुनर्स्थापन, शहरी बाढ़ प्रबंधन में प्रकृति आधारित समाधान और जनसहभागिता की संभावनाओं पर शोध अध्ययन पत्र प्रस्तुत किया है। उनके शोध कार्य को सतत शहरी विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में सराहा गया। इससे पहले मार्च 2025 में चेवेनिंग हाउस, यूके में आयोजित हुए द्विपक्षीय कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के समक्ष रियाजुल ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।