फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news boy flowed

Agra News: गंगा पार करते किशोर बहा, लापता

Sun, 04 Feb 2024 03:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
kasganj news boy flowed
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम रिकेरा में ट्यूब की सहायता से गंगा पार करते समय एक किशोर बह गया। गोताखोरों ने बालक को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। बालक के लापता हो जाने से परिजन चिंतित हैं।ग्राम रिकेरा निवासी नन्हे (14) पुत्र रामदास शनिवार की दोपहर अपने पालतू पशुओं को रोज की तरह गंगा पार चराने ले जा रहा था। पशु गंगा में घुस गए। नन्हे एक ट्राली के ट्यूब की मदद से गंगा पार करने लगा। वह बीच गंगा में पहुंचा ही था कि अचानक उसके ट्यूब का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा में बहने लगा। उसने अपनी मदद के लिए चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल होकर गंगा में बह गया। किशोर के बहने की सूचना परिजन को दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। कुछ युवकों ने उसकी गंगा में तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी। उपजिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक अनवर अली को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा और गोताखोरों को किशोर की खोज में गंगा में लगाया देर शाम तक नन्हे की खोज होती रही, लेकिन गोताखोर किशोर का पता नहीं लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed