फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS army man missing sikkim

Agra News: सिक्किम में लापता हुए सैनिक का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 09 Oct 2023 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS army man missing sikkim
कासगंज। 7 दिन पूर्व सिक्किम में बादल फटने की घटना के दौरान लापता हुए जिले के सलेमपुर पिरौंदा गांव के सैनिक के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। सिक्किम में पहुंचे परिवार के लोग भी सेना के साथ तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। सैनिक के बारे में सुराग न लगने से परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं। सेना के द्वारा बरामद किए गए अन्य सैनिकों के शव से परिवार के लोगों का डीएनए टेस्ट किया जा रहा है।पिछले मंगलवार को सिक्किम में बादल फटने की घटना हुई। जिसमें 23 सैनिक घटना के शिकार हुए। इन सैनिकों में एक सैनिक जिले के सलेमपुर पिरौंदा गांव का निवासी राघवेंद्र उर्फ रासबिहारी (39) लापता है। वह सेना में चालक पद पर तैनात हैं। सेना मुख्यालय के द्वारा सैनिक के लापता होने के बाद उसके परिजनों को सिक्किम बुलाया था। परिजन भी दो दिन पहले सिक्किम पहुंच गए, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया गया कि सैनिक राघवेंद्र सेना का जो वाहन चलाता था, वह वाहन भी अभी लापता है। इस बात की आशंका बनी हुई है कि कहीं सेना का वाहन कहीं मलबे में न दबा हो। राघवेंद्र की पत्नी देवी, भाई नरेंद्र अन्य परिजन के साथ सेना के सर्च अभियान में जुटे हैं। सैनिक का सुराग न लगने से परिजन में चीत्कार मचा हुआ है। भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि सेना का सर्च अभियान जारी है। अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed