फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news army jawan sikkim

Agra News: सिक्किम में लापता सैनिक का शव 13 दिन बाद मिला

Mon, 16 Oct 2023 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
kasganj news army jawan sikkim
फोटो संख्या 38 प्रेषित है-
विज्ञापन

आज पार्थिव शव पहुंचेगा गांव में, सेना की टुकड़ी लेकर आएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सिक्किम में बादल फटने की घटना के दौरान कई सैनिक पानी के सैलाब में बह गए। कुछ सैनिकों के शव घटना के बाद बरामद कर लिए गए, लेकिन जिले के सैनिक का शव नहीं मिल सका। 13 दिन तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तब जाकर सैनिक का शव रविवार को मिल सका। रविवार की रात को परिवार के लोगों ने ऑपरेशन व शरीर के निशानों से शव की शिनाख्त की। सैनिक के परिवार में सैनिक का शव मिलने के बाद से चीत्कार मचा हुआ है।

इस हादसे का शिकार ड्यूटी करते हुए सदर तहसील के गांव सलेमपुर पिरौंदा के रहने वाले सैनिक राघवेंद्र कुमार सिंह हुए। वह सेना में चालक के पद पर तैनात थे। जब वे सैनिक टुकड़ी के साथ तीस्ता नदी के पास से गुजर रहे थे तभी अचानक बादल फटने की घटना हुई और तीस्ता नदी की बाढ़ में लापता हो गए। एक सप्ताह पूर्व सैनिक के परिवार के लोग भी सिक्किम पहुंच गए थे। परिवार के लोगों को शवों की शिनाख्त के लिए बुलाया गया, लेकिन रविवार को सैनिक का शव बरामद होने के बाद अब सैनिक का शव लेकर सेना की टुकड़ी मंगलवार को कासगंज पहुंचेगी। सैनिक के भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि भाई का शव मलबे में दबा मिला है। सोमवार को सिक्किम में मौसम खराब होने के कारण हवाईजहाज की उड़ान नहीं हो सकी। बाद में हैलीकॉप्टर से शव प्रयागराज भेजा गया। प्रयागराज से शव बरेली भेजा जाएगा और मंगलवार को गांव में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed