{"_id":"64bec261c55fb610bb0caf7a","slug":"kasganj-news-amanpur-husbandry-sick-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-2265-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला गढ़ी में पशुओं में संक्रामक फैला, 6 पशु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला गढ़ी में पशुओं में संक्रामक फैला, 6 पशु मरे
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के गांव नगला गढ़ी में पशुओं में संक्रामक रोग फैलने से छह पशुओं की मौत हो गई। पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव में पहुंची है। अन्य बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है।क्षेत्र के गांव नगला गढ़ी के लोगों का कहना है कि कई दिनों से पशुओं में संक्रामक फैला है। चार दिनों में 6 पशुओं की मौत हो चुकी हैं। पशुओं में संक्रामक रोग फैलने से पशुपालकों में चिंता हैं। पशुपालकों ने पशु चिकित्सा केंद्र पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन बीमारियों को रोकने के लिए विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। तीन दिन पहले गांव के सत्येंद्र, अजेनदर,व नरेश की भैंस बीमारी से मर गईँ। सोमवार की सुबह महिपाल की गाय, शेषपाल व पप्पू की भैंस की मौत हो गई। पशुपालक अजय पाल सिंह, वीरेंद्र, उमेश की भैंस बीमार चल रही है। पशुपालक लालू यादव, रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, शिव सिंह, शिवकुमार ने गांव में पशुओं में के उपचार कराने एवं दवा वितरण के लिए पशु चिकित्सा विभाग की टीम भेजे जाने की मांग डीएम से की है।
पशुपालकों की बात:
- पशुओं में फैल रही बीमारियों के लिए विभाग ने कोई प्रबंध नहीं किए हैं। जिससे यह बीमारी पूरे गांव में फैल रही है। तुरंत रोकथाम के उपाय किए जाएं। - अजेंद्र, पशुपालक।
- पशुओं के मर जाने से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। अन्य पशु भी बीमार है। पशुपालकों को मुआवजा दिलाया जाए। - कुवेश, पशुपालक।
अमापुर के पशु चिकित्सा प्रभारी
गांव नगला गढ़ी में शिकायत के बाद पशुओं में संक्रामक होने की जानकारी मिली है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव में पहुंची है। पशुओं को दवाओं का वितरण किया जाएगा। - सुनील कुमार गुप्ता, पशु चिकित्सा प्रभारी।