{"_id":"638a49fc81a085559323fe60","slug":"kasganj-news-agra-news-agr55555875","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 105 किलो प्रतिबंधित मांस सहित दो गिरफ्तार, सोरोंजी पुलिस ने की कार्रवाई, फरार आरोपियों को ढूंढने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 105 किलो प्रतिबंधित मांस सहित दो गिरफ्तार, सोरोंजी पुलिस ने की कार्रवाई, फरार आरोपियों को ढूंढने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बृहस्पतिवार शाम सोरोंजी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग तीन बाइकों पर काफी मात्रा में प्रतिबंधित मांस लेकर अलीपुर बरबारा रोड से सहसवान, बदायूं की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन अलग-अलग बाइक पर जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस पर इन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान दो बाइक फिसल गईं। एक बाइक पर सवार दो लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने गिरने वाले बाइक सवारों को दबोच लिया। इनकी बाइक पर बंधी बोरियों को कब्जे में ले लिया।
दोनों आरोपियों ने अपने नाम बबलू, कैफ निवासी भवानीपुर खैरू, सहसवान बदायूं बताए। पुलिस को बोरियों से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। तौल कराने पर यह 105 किलोग्राम निकला। पशु चिकित्साधिकारी ने सैंपल भरा। बाकी का वहीं निस्तारण कर दिया गया। आरोपियों ने बताया कि बाइक पर भागे दो लोग उन्हीं के साथी थे। आरोपी पकड़ी गईं दोनों बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने दोनों बाइकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।